फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon News: घर से बाजार के लिए निकला था लछिदर...फिर हो गया लापता; तीन दिन बाद जंगल में मिला सिर कटा शव

Sun, 07 Dec 2025 10:05 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोंडागांव के चनाभरी जंगल में तीन दिन से लापता लछिदर पांडेय का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम चनाभरी जंगल में एक सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त भी हो गई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसमी के आश्रित गांव गोविंदपुर से लगे चनाभरी के जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने एक सिर कटा शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना के बाद शव को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त लछिदर पांडेय के रूप में की गई, जो तीन दिन पहले अपने घर से बाजार जाने के नाम पर निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


परिजनों ने इस मामले की शिकायत थाने में भी दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से लेकर अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें