फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2023 09:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के बस्तर थाना क्षेत्र में बीते दिनों पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के बस्तर थाना क्षेत्र में बीते दिनों पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


बस्तर थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि 4 जुलाई की रात जगदलपुर में गोंचा त्यौहार देखकर मनबोध कश्यप अपने बेटे के साथ वापस अपने घर बस्तर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए मनबोध बेटे के साथ ग्राम बेसरापाल में स्थित अपने एक दोस्त मंगल के घर में रुक गया। यहां वह बारिश रुकने का इंतजार करने लगा। इसी बीच कमलोचन कश्यप वहां से गुजर रहा था, उसे देखते ही मनबोध ने कमलोचन से पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच करना शुरू कर दिया। गाली सुनते ही कमलोचन ने भी मनबोध का विरोध करना शुरू दिया। 

इसके बाद कमलोचन और मनबोध दोनों आपस में हाथापाई करने लगे। इसी दौरान मनबोध ने पास में रखे एक लोहे के रॉड से कमलोचन पर हमला कर दिया। इस हमले में कमलोचन घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद मनबोध अपने बेटे के साथ वहां से फरार हो गया। इसके बाद कमलोचन ने इस मामले को लेकर गुरुवार को मनबोध के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी मनबोध कश्यप को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें