फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: ट्रेन के अंदर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 15 Jul 2023 09:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बोधघाट पुलिस को शुक्रवार शनिवार की रात को रेल डिब्बे के अंदर एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोधघाट पुलिस को शुक्रवार शनिवार की रात को रेल डिब्बे के अंदर एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान की जा रही है, लेकिन अब तक कुछ भी जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पैसेजर रेल में यात्रा कर रहे लोगों ने पहले पुलिस को बताया कि एक युवक मृत पड़ा हुआ है, जिसके बाद रेलवे के कर्मचारियों ने इसकी सूचना बोधघाट पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने रात को ही शव को मेकाज के पोस्टमार्टम हाउस में शिफ्ट करा दिया। मृतक के फोटो को हर थाना, चौकी आदि में भेज दिया गया, जिससे कि उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल पुलिस को युवक के बारे में कोई भी जानकारी हाथ नही लग पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें