फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: इंद्रावती नदी में मिला महिला का शव... सिर-पैर गायब, शरीर पर मिला ये निशाना; इस एंगल से जांच शुरू

Wed, 03 Sep 2025 11:20 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी के करला कोटापारा में एक अज्ञात युवती का सिर और दोनों हाथ गायब शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की, पैर पर गोदना से बिंदी के निशान मिले।
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र के ग्राम करला कोटापारा के इंद्रावती नदी में झाड़ियों और पत्थर के बीच एक युवती का शव देखा गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि युवती के सिर से लेकर दोनों हाथ गायब थे। वहीं मृतिका के पैर में गोदना से बिंदी गुदवाई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए मारडूम थाना प्रभारी डेमन भुआर्य ने बताया कि गांव वालों ने सूचना दी है कि इंद्रावती नदी में एक महिला के शरीर का आधा शव नदी में झाड़ियों और पत्थर के बीच फसा हुआ है, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां शव को बाहर निकालने के बाद देखा गया कि दोनों हाथ नहीं होने के साथ सिर भी नही था।

युवती का शव कहा से आया, कौन है, ये भी पुलिस को अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद नदी में मगरमच्छ ने युवती को काटा या फिर खाया होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें