फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: नदी में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 Sep 2025 05:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम भोंड एनीकेट इंद्रावती नदी में शनिवार की सुबह एक अज्ञात शव पानी मे देखा गया, जिसकी जानकारी बस्तर थाना प्रभारी को दिया गया।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम भोंड एनीकेट इंद्रावती नदी में शनिवार की सुबह एक अज्ञात शव पानी मे देखा गया, जिसकी जानकारी बस्तर थाना प्रभारी को दिया गया, जहाँ घंटो की मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला गया, वही शव पानी मे होने के कारण पूरी तरह से फूल गया है, जिससे कि उसकी शिनाख्त नही हो पाई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


मामले की जानकरी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि शनिवार की सुबह गाँव के लोगों ने फोन पर सूचना दी कि एक युवक का शव भोंड एनीकेट इंद्रावती नदी में औधे मुँह पानी मे तैर रही है, जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस पार्टी को रवाना किया गया, वही इस मामले को लेकर एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दिया गया, एसडीआरएफ की टीम ने देखा कि तेज बहाव में शव पानी मे तैर रहा था, पुलिस जवानों के साथ ही एसडीआरएफ की टीम ने पानी मे कूदकर शव को बांधकर बाहर निकाला गया, जहां पानी मे रहने के कारण शव पूरी तरह से फूल गया था।

इसके अलावा शव की शिनाख्त नही हो पाई है, शव पूरी तरह से बीभत्स हो गई थी, शव को देखने के बाद उसकी उम्र 30 से 45 के बीच बताई जा रही है, वही शव मिलने की सूचना अन्य थाना के साथ ही चौकी प्रभारियों को दे दिया गया है, पुलिस शव का पता लगाने में जुट गई है, वही आसपास के सभी थाना व चौकी में इसकी सूचना दे दिया गया है, जिससे कि मृतक के बारे में कोई भी जानकारी लगने पर बस्तर थाना में सूचना देने की बात कही गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें