फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: पुराने तहसील कार्यालय में मिला युवक का शव, चाकू से किए गए वार, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

Sun, 05 Oct 2025 09:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में पुराने तहसील कार्यालय में एक युवक का शव मिला है। घटनास्थल को देखने के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में पुराने तहसील कार्यालय में एक युवक का शव मिला है। घटनास्थल को देखने के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया है। वहीं, घटनास्थल में खून के धब्बे के साथ ही पैरों के निशान भी दिखाई दे रहे हैं।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुराने तहसील कार्यालय में 2 गुटों में अज्ञात कारणों के चलते झगड़ा हुआ, जिसमें एक युवक के ऊपर चाकू से हमला किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। विवाद क्यों हुआ, किसके बीच हुआ इस बात की जानकारी नही मिली है, लेकिन जिस युवक का शव मिला है, उसका नाम करन बघेल बताया जा रहा है। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया जा रहा है। वही, इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि युवक की शिनाख्त करन बघेल के रूप में हुई है, मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें