फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: 70 वर्षीय बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत, घर से निकला था नहाने

Mon, 22 Dec 2025 10:23 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के नानगुर हाटपदमुर गांव में तालाब में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। कपड़े मिलने पर डूबने की आशंका जताई गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद किया, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
 
विज्ञापन
70 वर्षीय बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नानगुर हाटपदमुर में सोमवार शाम तालाब से एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बताया कि हाटपदमुर निवासी 70 वर्षीय कार्तिक राम घर से निकलकर कुछ दूरी पर स्थित तालाब गया था। तालाब में उतरते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


तालाब के पास कपड़े मिलने पर डूबने की आशंका जताई गई। सूचना पर एसडीआरएफ टीम ने तलाश कर शव बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें