फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: ससुर की पिटाई से बहू की मौत, सदमे में आकर शख्स ने भी की आत्महत्या, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Wed, 16 Apr 2025 01:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में बोधघाट थाना क्षेत्र के मावलीगुड़ा में खाना को लेकर हुए विवाद में ससुर ने अपनी बहू के ऊपर पीढ़ा से हमला कर दिया, इस घटना में बहु गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया था। 
विज्ञापन
बहू की हत्या के बाद ससुर ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में बोधघाट थाना क्षेत्र के मावलीगुड़ा में खाना को लेकर हुए विवाद में ससुर ने अपनी बहू के ऊपर पीढ़ा से हमला कर दिया, इस घटना में बहु गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया था, जहाँ उपचार के दौरान बहु की मौत हो गई, घटना के बाद ससुर ने डर के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जहाँ दोनों के शव का पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मावलीगुड़ा निवासी गोदावरी नाग ने अपनी बहू प्रफुल्ल देवी से खाना की बात को लेकर पीढ़ा से चोट पहुँचाया था, जिसके बाद बहु को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, बहु के मौत की खबर का पता चलते ही ससुर ने डर के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं बहु की मौत के साथ ही 2 मासूम बच्चों के सिर से माँ का साया उठ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें