फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: दंतेवाड़ा पुलिस ने एक वर्ष में 49 नक्सलियों को मार गिराया, सैकड़ों माओवादियों ने किया सरेंडर

Mon, 30 Dec 2024 08:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा में पुलिस द्वारा नक्सलियों से साल भर मुठभेड़ में 2 करोड़ से अधिक के इनामी नक्सलियों को मार गिराने में जहाँ सफलता हासिल की, वहीं सैकड़ों नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 
विज्ञापन
एक वर्ष में 49 नक्सलियों को मार गिराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा में पुलिस द्वारा नक्सलियों से साल भर मुठभेड़ में 2 करोड़ से अधिक के इनामी नक्सलियों को मार गिराने में जहाँ सफलता हासिल की, वही अपनी टीम के बिखरने से सैकड़ा से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है, पुलिस जवानों की इस उपलब्धि से अन्य जवानों का भी मनोबल बढ़ा है। 

विज्ञापन

 
मामले के बारे में जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार बर्मन ने बताया कि दंतेवाड़ा में 1 जनवरी 2024 से लेकर 30 दिसम्बर 2024 तक पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने 49 नक्सलियों को मार गिराया है, जिसमें 44 नक्सलियों के ऊपर इनाम भी था, इन इनामी नक्सलियों में 25 लाख रूपये के 2, 10 लाख के 1, 8 लाख के 14, 5 लाख के 20, 2 लाख के 5 व 1 लाख के 2 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल किया है।

मारे गए नक्सलियों के ऊपर 2 करोड़ 72 लाख का इनाम था, इसी तरह पुलिस ने 56 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, इन गिरफ्तार नक्सलियों में 5 इनामी नक्सली थे, जिनपर 1 लाख 5 हजार रुपये था, इसके अलावा 234 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिसमें 41 इनामी नक्सली थे, जिसमें 8 लाख के 4, 5 लाख के 4, 3 लाख के 1, 2 लाख के 6 व 1 लाख के 26 नक्सली शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें