जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में उपचार के लिए भर्ती सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई है। जिसके बाद साथ आए अधिकारियों ने जवान के शव का पीएम करवाने के बाद गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया गया।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए मेकाज पुलिस ने बताया कि दंतेवाड़ा में 111 बटालियन सीआरपीएफ में आरक्षक के पद में पदस्थ परवीन यादव 32 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट चंदई थाना रानीकिसाय जिला आजमगढ़ यूपी, जिन्हें बीमारी के चलते पांच जून को उपचार के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां खराब स्थिति को देखते हुए उन्हें मेकाज रेफर किया गया था। उपचार के दौरान परवीन ने दम तोड दिया।