फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत: सीने में दर्द उठने के बाद साथियों ने अस्पताल पहुंचाया, मेकाज ले जाते समय मौत

Wed, 19 Mar 2025 09:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के कोलेंग स्थित सीआरपीएफ कैम्प में फोन में बात कर रहे जवान को अचानक से दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें के लिए मेकाज लाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के कोलेंग स्थित सीआरपीएफ कैम्प में फोन में बात कर रहे जवान को अचानक से दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें के लिए मेकाज लाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए आला अधिकारियों ने बताया कि कोलेंग स्थित 80 बटालियन में पदस्थ 50 वर्षीय आरक्षक एपरमा शिवम बीती रात को खाना खाने के बाद कैंप के अंदर फोन में बात करते हुए टहल रहे थे कि अचानक से सीने में दर्द होने से कैंप के अंदर बने मेडिकल में दवाई लेने के लिए गए। अचानक से बेहोश हो गए। अन्य जवानों ने आला अधिकारियों को सूचना देते हुए जवान को कोलेंग के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से जवान को बेहतर देर रात को मेकाज के लिए रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही जवान ने दम तोड़ दिया। बुधवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। उसके बाद शव को जवान के गृहग्राम स्टेट बैंक कॉलोनी सचियावरम थाना शिवाकाशी जिला विरुधुनगर तमिलनाडु भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें