फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: लगातार बारिश से एनएच-63 पर हुआ भूस्खलन, मार्ग बाधित, बचाव दल रास्ते को खोलने के प्रयास में जुटा

Tue, 26 Aug 2025 10:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बारिश को देखते हुए लोहंडीगुड़ा क्षेत्र, केशलूर एवं दरभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी थी, जिसमें बस में फंसे 45 लोगों को बचाया गया। वहीं एक मोटरसाइकिल जो बीच धार में फंसा हुआ था, उसको बचाया गया।
विज्ञापन
जलभराव के बीच बचाव में जुटे बचाव दल के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जगदलपुर से दंतेवाड़ा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-63 में अचानक भूस्खलन हो गया, जिससे एनएच मार्ग जाम हो गया, मामले की जानकारी मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर बंजारी घाट के पास अचानक से भूस्खलन हो गया, घटना के दौरान कोई भी वाहन की आवाजाही नहीं हो रही थी, जिसके कारण एक बड़ी घटना होने से बच गई, वहीं इस मामले की जानकारी लगते ही बचाव दल को भेज दिया गया, जहां एनएच को खोलने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। 

वहीं बस्तर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नगर सेना की बचाव टीम के द्वारा अधिक बारिश को देखते हुए लोहंडीगुड़ा क्षेत्र, केशलूर एवं दरभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी थी, जिसमें बस में फंसे 45 लोगों को बचाया गया। वहीं एक मोटरसाइकिल जो बीच धार में फंसा हुआ था, उसको बचाया गया। इसके अलावा मांदर गांव में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया, 6 लोगों को चॉपर के द्वारा भी रेस्क्यू किया गया, इन सबके अलावा मुरली निवासी कुडालुर थाना बडांजी का घर अधिक बारिश के चलते धराशायी हो गया। इस हादसे के दौरान घर में कोई मौजूद न होने के कारण एक बड़ी घटना होने से बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें