फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बस्तर जिले में तैनात आरक्षक ने किया सुसाइड, टाकरागुड़ा जंगल में मिला शव; बड़ाजी थाने में था पदस्थ

Tue, 11 Mar 2025 09:06 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर जिले के बड़ाजी थाने में पदस्थ आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। टकरागुड़ा जंगल में आरक्षक का शव मिला। मृतक आरक्षक कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था, लेकिन अभी सही कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
आरक्षक ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले के बड़ाजी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली है, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि बड़ाजी थाने में पदस्थ आरक्षक नवलेश कश्यप 25 वर्ष ने मंगलवार की सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित तकरागुड़ा के जंगल में आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक पहले डीआरजी में था, उसके बाद उसकी पदस्थापना बड़ाजी थाने में कर दिया गया। वहीं मृतक लोहंडीगुड़ा का ही निवासी बताया जा रहा है। मृतक आरक्षक कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। लेकिन कारणों का पता नही चल पाया है। वहीं इस संबंध में उनके परिजनों से लेकर दोस्तों तक को इस मामले की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

मामले की जानकारी लगते ही एक टीम को घटनास्थल भेज दिया गया। जहां शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस घटना के संबंध में पुलिस की ओर से कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। आखिर आरक्षक ने सुसाइड क्यों किया है। फिलहाल शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। वही परिजनों के अलावा दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है कि आखिर आरक्षक ने सुसाइड क्यों किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें