फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: शिक्षकों की युक्तिकरण के विरोध में कांग्रेसियों ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन, जवानों क साथ हुई झूमाझटकी

Wed, 25 Jun 2025 04:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में भाजपा सरकार के द्वारा स्कूल में पदस्थ शिक्षकों का युक्तिकरण किये जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने डीईओ को ज्ञापन सौपने निकले, जहाँ जवानों के द्वारा कांग्रेसियों को रोकने के लिए बेरिकेट लगाया गया था। 
विज्ञापन
कांग्रेसियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में भाजपा सरकार के द्वारा स्कूल में पदस्थ शिक्षकों का युक्तिकरण किये जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने डीईओ को ज्ञापन सौपने निकले, जहाँ जवानों के द्वारा कांग्रेसियों को रोकने के लिए बेरिकेट लगाया गया था, जहाँ जवानों और कांग्रेसियों के बीच झुमाझटकी भी हुआ, जिसके बाद कांग्रेसियों ने ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन

 
बता दे कि भाजपा सरकार के द्वारा शिक्षकों का युक्तिकरण किया जा रहा है, जिसके चलते कई स्कूल बंद होने के कगार पर आ गई है, ऐसे में कांग्रेस ने इस युक्तिकरण का जमकर विरोध भी किया था, कांग्रेस ने इस पूरी प्रकिया को गलत बताते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की, वही इस फैसले के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार की सुबह राजीव भवन से शिक्षा न्याय अभियान का नारा लगाते हुए डीईओ कार्यालय का घेराव करने के लिए भीगते बारिश में संजय मार्किट, मिताली चौक, महावीर चौक, महारानी अस्पताल, बस्तर हाई स्कूल के अलावा अन्य मार्गो से होते हुए डीईओ कार्यालय पहुँचे, जहाँ जवानों ने पहले से ही कांग्रेसियों को रोकने के लिए बेरिकेट लगाकर रखे हुए थे, इस दौरान जवानों और कांग्रेसियों के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुआ, कांग्रेसियों ने इस पूरे प्रकिया को लगातार गलत बताते हुए उसे वापस लेने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें