फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News: पार्षद अब्दुल रशीद खान का हुआ निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

Wed, 26 Mar 2025 09:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व इंदिरा वार्ड के पार्षद अब्दुल रशीद खान का आज सुबह उपचार के दौरान निधन हो गया। पार्षद के निधन की खबर का पता चलते ही भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हॉस्पिटल में जमावाड़ा लग गया।
विज्ञापन
अब्दुल रशीद खान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व इंदिरा वार्ड के पार्षद अब्दुल रशीद खान का आज सुबह उपचार के दौरान निधन हो गया। पार्षद के निधन की खबर का पता चलते ही भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हॉस्पिटल में जमावाड़ा लग गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जगदलपुर शहर के इंदिरा वार्ड के पार्षद अब्दुल रशीद खान का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण 25 मार्च को उपचार के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान 26 मार्च की सुबह उनका निधन हो गया। निधन की खबर का पता चलते ही हॉस्पिटल में उनके परिचित और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि पार्षद अब्दुल रशीद खान काफी ही मिलनसार थे। वार्ड की समस्याओं का निराकरण करने के लिए हमेशा आगे रहते थे। उनके कार्य को देखते हुए उन्हें वार्ड के लोगों ने तीन बार पार्षद  बनाया था। उनके निधन की जानकारी लगने के बाद घर में शोक की लहर छा गई। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें