फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: बच्चों ने खाया जहरीला फल, मेकाज में भर्ती, वहीं ग्रामीण ने खुद को कमरे में बंदकर रेता गला

Thu, 19 Jun 2025 07:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जामगांव में रहने वाले ग्रामीण ने बीती रात अपनी मानसिक स्थिति ठीक नही होने के कारण अपने घर के कमरे में जाकर अपने गले को कडरी से रेत लिया, 
विज्ञापन
मेकाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर शहर के खड़कघाट में रहने वाले 3 बच्चों ने खेल खेल के दौरान सामने जंगल की झाड़ियों में उगे फल को तोड़ कर खा लिया, जिसके बाद बच्चो ने उल्टी करना शुरू कर दिया, जहाँ परिजनों ने सभी बच्चों को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने जॉन बघेल 6 वर्ष, जीवन 5 वर्ष व अल्फा 6 वर्ष अपने मोहल्ले के कुछ बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था, खेलने के दौरान बच्चों ने पास के जंगल में जहरीला फल रानीजाड़ा बीज को खा गए, फल को खाने के बाद बच्चे अपने घर चले गये, जहाँ कुछ देर के बाद उनका स्वास्थ्य खराब होने के बाद परिजनों ने जब बच्चों से पूछा तो उन्होंने फल खाने की जानकारी दी, जहाँ परिजनों ने बिना देर किए बच्चों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है, जहाँ अभी बच्चों की हालत ठीक बताई जा रही है।
 

विज्ञापन

ग्रामीण ने खुद को कमरे में बंदकर रेता गला

जगदलपुर में भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जामगांव में रहने वाले ग्रामीण ने बीती रात अपनी मानसिक स्थिति ठीक नही होने के कारण अपने घर के कमरे में जाकर अपने गले को कडरी से रेत लिया, जहाँ सुबह उसके बड़े बेटे ने पिता को लहूलुहान देखने के उसे बेहतर उपचार के लिए भानपुरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है। 

मामले की जानकारी देते हुए घायल शंकर कोर्राम पिता सुकालू 50 वर्ष ने बताया कि विगत कुछ दिनों से उसका दिमागी हालात ठीक नही होने के कारण बुधवार की रात को खाना खाने के बाद कडरी लेकर अपने कमरे में चला गया, जहाँ मानसिक हालात ठीक नही होने के कारण अपने गले को ही रेत लिया, चुकी रात होने के कारण कोई भी ग्रामीण को नही देखा, जहाँ गुरुवार की सुबह हो रहे बारिश को देखने के लिए जब बड़ा बेटा बुधमन उठा, तो उसने अपने पिता को लहूलूहान हालात में देख घर के सभी लोगों को उठाया, जिसके बाद घायल को पहले भानपुरी के स्वास्थ्य केंद्र लव जाया गया, वहां से खराब हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर किया गया, जहाँ उसे तत्काल टॉका लगाने के साथ ही वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें