फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: दिवाली के दूसरे दिन जगदलपुर में शॉप में चोरी, कैमरे में कैद हुई चोरों की हरकत, देखें Video

Sat, 02 Nov 2024 11:05 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दिवाली के दूसरे दिन चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। मोबाइल की दुकान में चोरी करते हुए उनकी ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। 
विज्ञापन
दुकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में स्थित मोबाइल दुकान को चोरों ने बीती रात अपना निशाना बनाते हुए नगदी रुपये के साथ ही 25 से 30 नग मोबाईल फोन भी चोरी करके ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

 
मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि केशकाल बस स्टैंड में स्थित गांधी मोबाइल दुकान में बीती रात को दो अज्ञात चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान में पहुंचे और शटर को तोड़कर अंदर गए। जहां चोरों ने करीब 15 से 20 हजार रुपये नगदी के साथ ही 20 से 25 नग मोबाइल फोन चुरा कर ले गए। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी सुबह पता चली। जिसके बाद केशकाल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया। जहां दो युवक दिखाई दे रहे हैं, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं दुकानदार की मानें तो चोरों ने करीब चार से पांच लाख रुपये के फोन चोरी किए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें