फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: तहसीलदार के ड्राइवर ने फांसी लगाकर दी जान, घर में लटकता मिला शव; बीमारी से था परेशान

Wed, 29 Mar 2023 02:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

मंगलदई ने पुलिस को बताया कि बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। वह दौड़कर उन्हें जगाने गई, लेकिन तब तक मंगलराम की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक तहसीलदार के वाहन चालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव बुधवार सुबह घर में ही फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि चालक बीमारी के चलते लंबे समय से परेशान था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हाटकचोरा अनुकूलदेव वार्ड निवासी मंगलराम कश्यप (44) बकावंड तहसीलदार जय कुमार नाग के यहां वाहन चालक के रूप में पदस्थ था। बीमारी के चलते मंगल राम कई सालों से अपना उपचार करा रहा था, लेकिन फायदा नहीं हुआ। इसके चलते वह काफी परेशान रहता था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजे उसकी पत्नी मंगलदई ने कमरे में मंगलराम को फंदे से लटकते देखा। 
मंगलदई ने पुलिस को बताया कि बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। वह दौड़कर उन्हें जगाने गई, लेकिन तब तक मंगलराम की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया। परिजनों के बताए मुताबिक, पुलिस को आशंका है कि बीमारी से तंग आकर मंगलराम ने खुदकुशी की है। वह कई सालों से तहसीलदार के वाहन चालक के रूप में काम कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें