फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के दौरे का विरोध: नक्सलियों ने ग्रामीणों के साथ निकाली रैली; CRPF के स्थापना दिवस पर आ रहे हैं सुकमा

Sat, 18 Mar 2023 08:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा

सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा 25 मार्च को प्रस्तावित है। वह बस्तर संभाग के सुकमा में होने वाले सीआरपीएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ के हर स्थापना दिवस कार्यक्रम में शाह जाते हैं। इस बार यह बस्तर में हो रहा है। 
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तर दौरे का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर नक्सलियों ने विरोध शुरू कर दिया है। सुकमा के एक गांव में ऑटोमैटिक हथियारों से लैस नक्सलियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रैली निकाली और पर्चे बांटे। नक्सलियों ने आरोप लगाया कि कॉरपोरेट कंपनियों के साथ मिलकर गृहमंत्री शाह एक बार फिर बस्तर में हवाई बमबारी की योजना बनाने के लिए आ रहे हैं। नक्सलियों ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की फासीवादी नीतियों की भूपेश बघेल मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन





पुलिस कैंप लगाकर किए जा रहे हवाई हमले
सुकमा के अति नक्सल प्रभावित वाले एतराजपाड़ इलाके में नक्सलियों ने सभा बुलाई थी। इस सभा में हथियाबंद नक्सलियों के साथ ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। नक्सलियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का विरोध करते हुए कॉरपोरेट कंपनियों को भगाने की बात कही है। इस दौरान हुई जनसभा में नक्सलियों ने कहा कि, केंद्र की सरकार कॉरपोरेट कंपनियों की एजेंट बनकर काम कर रही है। हजारों की संख्या में पुलिस कैंप लगाकर हवाई बमबारी की जा रही है। 
विज्ञापन




हवाई हमलों के चलते ग्रामीणों में डर
बताया जा रहा है कि 4-5 दिन पहले नक्सलियों ने इस जनसभा का आयोजन किया था। इस दौरान रैली भी निकाली। नक्सलियों ने इसका वीडियो और पर्चा भी जारी किया है। नक्सलियों की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता की ओर से कहा गया है कि, गर्मी का सीजन आ गया है। अब एक बार फिर बस्तर में बमबारी करने की प्लानिंग करने अमित शाह आ रहे हैं। ग्रामीण जंगल में वनोपज लेने जाने से डर रहे हैं। डर है कि कहीं बस्तर के जंगलों में ड्रोन और हेलिकॉप्टर से उनपर हमला न हो जाए। 
विज्ञापन




25 मार्च को प्रस्तावित है केंद्रीय गृहमंत्री का दौरा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा 25 मार्च को प्रस्तावित है। वह बस्तर संभाग के सुकमा में होने वाले सीआरपीएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ के हर स्थापना दिवस कार्यक्रम में शाह जाते हैं। इस बार यह बस्तर में हो रहा है। पहले गृहमंत्री का दौरा 18 मार्च को होना था, लेकिन नक्सली हमलों को देखते हुए तारीख बढ़ा दी गई। दिल्ली से बाइक पर चलीं सीआरपीएफ की महिला कमांडो भी 25 मार्च को ही बस्तर पहुंच रही हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें