फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF का 84वां स्थापना दिवस: जगदलपुर में अमित शाह बोले- नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण मेंं, हिंसा हुई कम

Sat, 25 Mar 2023 10:17 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, जगदलपुर

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकतंत्र तभी जीवित रह सकता है जब इसकी सुरक्षा समर्पित तरीके से की जाए। देश के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम देने में बाकी सारे CAPF को साथ में रखते हुए CRPF का योगदान महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोलते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को नगरनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनपुर सीआरपीएफ कैंप में 84 वें राइजिंग-डे के मौके पर देश के गृहमंत्री अमित शाह शामिल हएु। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहुंचकर CRPF के शहीद जवानों को उन्होंने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पहली बार नक्सल प्रभावित इलाके में CRPF डे  मनाया जा रहा है। राष्ट्र महिला सीआरपीएफ कर्मियों को सलाम करता है। सीआरपीएफ का योगदान महत्वपूर्ण है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है। हिंसा की घटनाओं में कमी आई है।
विज्ञापन


देश के गृहमंत्री अमित शाह CRPF दिवस के मौके पर शुक्रवार की शाम को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में पहुंचे थे। जहां भाजपा नेताओं से मुलाकात करने के बाद हेलीकाफ्टर से करनपुर पहुंचे। 

विज्ञापन


इस दौरान अमित शाहर ने जवानों द्वारा प्रदर्शित किया गया स्टंट शो भी देखा। इसके साथ ही अलग-अलग सेक्टर के जवानों ने परेड की। इस बीच गृहमंत्री ने परेड की सलामी ली। 



शनिवार की सुबह गृहमंत्री ने CRPF के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। CRPF का 84 वां स्थापना दिवस है। गृह मंत्री ने वहां मौजूद जवानों को भी संबोधित किया और कहा कि देश में CRPF के जवान हर मौके पर आगे बढ़कर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि कई वीर सपूत देश की रक्षा में शहीद हो गए हैं, उनका पूरा देश ऋणी है।
विज्ञापन




गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाके में अबतक CRPF दिवस कभी नहीं आयोजित किया गया था। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इस बार आयोजन किया गया है। इससे यहां के लोगों को भी भरोसा होगा कि सुरक्षाबल अपना काम कर रही है और हर समय उनकी रक्षा में तैनात है। अमित शाह ने कहा कि CRPF की महिला सुरक्षाकर्मियों का भी देश हमेशा कृतज्ञ रहेगा।

 
गृहमंत्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी अब हालत बदल रहे हैं। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल रखा है। इससे सामान्य लोगों का जनजीवन बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि अब नक्सली भी आत्मसमर्पण कर रहे हैं और सुरक्षाबलों के जवान भी सुरक्षित हैं। गृहमंत्री ने कहा CRPF ने देश में हुए अब तक के चुनावों में सर्वाधिक सहयोग किया है। देश की रक्षा और चुनाव में सुरक्षा के योगदान के लिए देश हमेशा कृतज्ञ रहेगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें