फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: पत्नी पर कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट, फिर पकड़े जाने के डर से जंगल में जाकर लगा ली फांसी

Sat, 08 Apr 2023 04:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

आरोपी ने हमला करने के बाद महिला की मौत हो जाने के डर से घर से भागकर मेन रोड के आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर से करीब 50 किमी दूर करपावड थाना क्षेत्र के सोनदेवडा में एक पति ने आंगन में बैठी पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला करते हुए मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया, जबकि पति ने डर के चलते मेन रोड में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं उपचार के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद से गांव में डर के साथ ही शोक की लहर भी छा गई है। शनिवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की करपावड थाना क्षेत्र के सोनदेवडा में रहने वाला बुरजो 45 वर्ष ने घर के आंगन में बैठी पत्नी जयमनी के सिर के साथ ही पीठ में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महिला की आवाज को सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर आ पहुंचे।
विज्ञापन


आरोपी ने हमला करने के बाद महिला की मौत हो जाने के डर से घर से भागकर मेन रोड के आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं पड़ोसियों ने महिला को डायल 112 की मदद से बकावंड स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी खराब हालत को देखते हुए मेकाज रेफर कर दिया, जहां महिला ने देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते वह कई दिनों से उसका उपचार भी चल रहा था। जानकारी में यह भी बताया गया कि मृतक के 4 बच्चे भी थे, लेकिन सभी की मौत हो गई है, जिसके चलते भी मृतक परेशान था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें