फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: छत्तीसगढ़ की स्थापना के 25 वर्ष पूरे, बस्तर में राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम साव

Sun, 02 Nov 2025 08:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री साव ने विभागों द्वारा आयोजित स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति और हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया। कार्यक्रम में आमचो बस्तर हाट कियोस्क का भी उद्घाटन करते हुए कलागुड़ी कैटलॉक का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्थापना के 25 वर्ष के अवसर पर आयोजित बस्तर जिले के जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री साव ने विभागों द्वारा आयोजित स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति और हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया। कार्यक्रम में आमचो बस्तर हाट कियोस्क का भी उद्घाटन करते हुए कलागुड़ी कैटलॉक का भी विमोचन किया।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि दंतेश्वरी मां की पावन धरा में जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ किया जा रहा है, हम प्रदेश का 25वां स्थापना वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने छतीसगढ़ के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य ने पच्चीस वर्ष में सभी क्षेत्रों में विकास किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना का विकास किया, विकास की गंगा बह रही है जिसके कारण देश में राज्य ने नई पहचान बनाई है, तेज गति से विकास करने, बड़े-बड़े उद्योगों के लिए निवेश हो रहे हैं। दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षाबलों और पुलिस के द्वारा नक्सल मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है, नक्सलियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी गई है। बस्तर को दुनिया अब कला, संस्कृति, सभ्यता और पर्यटन के क्षेत्र में पहचान बनाई है पच्चीस वर्ष की रजत जयंती पर राज्योत्सव को भव्य रूप बनाने का निर्णय सरकार ने लिया। राज्य लंबी उड़ान के लिए तैयार है। हमको विकसित छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का काम करना है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष  बलदेव मंडावी, नगर निगम सभापति ने भी संबोधित कर राजोत्सव की सभी को शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें