फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की हत्या पर BJP एग्रेसिव: बस्तर आईजी कार्यालय पर कल प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष भी होंगे शामिल

Wed, 15 Feb 2023 04:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने में निष्क्रियता व भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के विरोध में संभाग स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे के बाद नेता एग्रेसिव मोड में आ गए हैं। संसद में मुद्दा उठने के बाद अब सड़क पर भी प्रदर्शन की तैयारी पूरी हो गई है। भाजपा गुरुवार को बस्तर आईजी कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। इसके पहले सीरासार चौक पर धरना दिया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बस्तर प्रभारी संतोष पांडेय, केदार कश्यप सहित प्रदेश के बड़े नेता शामिल होंगे। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप और बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडेय ने सभी सात जिलों के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। इस दौरान 16 फरवरी को होने वाले विरोध प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक तैयारियों के लिए निर्देशित किया। जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने बताया कि कांग्रेस सरकार की प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने में निष्क्रियता व भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के विरोध में संभाग स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 

भाजपा की वर्चुअल बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,लता उसेण्डी, संतोष बाफना, किरण देव, जिला प्रभारी जी वेंकट,सेवकराम नेताम, डा. सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी,लच्छू राम कश्यप, बैदूराम कश्यप,कमल चंद भंजदेव,शिवनारायण पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी,यशवंत जैन, सतीश लाठिया,भरत मटियारा,दीपेश अरोरा, चैतराम अट्टामी, धनीराम बारसे,मनोज जैन,आलोक ठाकुर, निखिल राठौर,मनीराम कश्यप,संजय पाण्डेय,योगेन्द्र पाण्डेय,रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, बाबुल नाग,अविनाश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें