फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: तेंदूपत्ता तुड़ाई का एक साल से भुगतान नहीं, भाजपाइयों ने नेशनल हाईवे जाम कर 10 दिन का अल्टीमेटम दिया

Mon, 20 Mar 2023 10:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

ठेकेदार द्वारा एक साल बीत जाने के बाद भी नहीं किया हैं। जिसे लेकर सोमवार को पूर्व वनमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने मजदूरों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर विरोध जताया। वहीं तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपकर 10 दिनों में भुगतान किए जाने की मांग की गई है। मांगे पूरी नहीं होने पर वन मंडलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी हैं। 
विज्ञापन
बीजापुर में भाजपाइयों ने नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में इंद्रावती नदी के पार बसे आश्रित गांवों के मजदूरों को तेंदूपत्ता तुड़ाई और ढुलाई का भुगतान करीब एक साल से नहीं किया गया है। भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के साथ मिलकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इसके बाद अफसरों ने 10 दिन में भुगतान का आश्वासन दिया है। वहीं भुगतान नहीं होने पर भाजपाइयों ने डीएफओ कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


भैरमगढ़ ब्लाक में पिछले साल इंद्रावती नदी के पार बसे अभ्यारण्य क्षेत्र के आश्रित गांवों के मजदूरों ने ठेकेदार सुधीर मानक की समिति के अंतर्गत तेंदूपत्ता तुड़ाई व ढुलाई का काम किया था। एक साल बीत जाने के बाद भी मजदूरों का भुगतान नहीं किया। जिसके चलते सोमवार को पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार के नेतृत्व में भाजपा ने पीड़ित मजदूरों के साथ नेलसनार चौक में विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान कुछ घंटों तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गया। 

विज्ञापन


भाजपाइयों की मांग 

  • भाजपा ने तीन सूत्रीय ज्ञापन अफसरों को सौंपा है। इसमें अभ्यारण्य क्षेत्र के आश्रित गांवों के मजदूरों को तेंदूपत्ता तुड़ाई का ब्याज सहित एकमुश्त भुगतान करने।
  • इंद्रावती नदी पार के ट्रांसपोर्टर वाहन चालकों का भुगतान ब्याज सहित एकमुश्त करने।
  • तेंदूपत्ता सीजन ठेकेदार सुधीर मानक पर एफआईआर दर्ज कर उचित कार्यवाही की मांग की है। 

विज्ञापन

भाजपा नेताओं के मुताबिक तेंदूपत्ता तुड़ाई व ढुलाई का लाखों रुपये का भुगतान लंबित है। जिसके चलते वाहन मालिकों को किश्त भरने में परेशानी हो रही हैं। इससे पहले भी पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने अवगत करवाया था। बावजूद अब तक कोई कार्यवाही नहीं कि गई। एनएच पर बैठे पूर्व वनमंत्री से वन अफसरों ने डीएफओ से फोन पर बात करवाई। डीएफओ ने 10  दिनों के भीतर लंबित भुगतान करा देने का आश्वासन दिया हैं। धरना स्थल पर ही  तहसीलदार व रेंजर को ज्ञापन सौपा गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें