राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में रविवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार बाइक चालक को बचाने के चक्कर मे ट्रेवेलर वाहन पलट गई, घटना के दौरान गाड़ी में बैठे लोग बाल बाल बच गए, जिसके बाद आसपास के लोगो ने घायलों को बाहर निकाला।
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में रविवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार बाइक चालक को बचाने के चक्कर मे ट्रेवेलर वाहन पलट गई, घटना के दौरान गाड़ी में बैठे लोग बाल बाल बच गए, जिसके बाद आसपास के लोगो ने घायलों को बाहर निकाला। बता दे कि रविवार की दोपहर को बस्तर की ओर से आ रही एक ट्रेवेलर गाड़ी NH-30 पर बोरपदर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई, इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने बताया कि NH-30 पर बोरपदर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें सामने से आ रहे बाइक चालक को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रैवेलर वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीचों-बीच जाकर पलट गया, गनीमत रही कि हादसा गंभीर होने के बावजूद किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है, स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में मदद की। वही बात करे तो शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया था, इस हादसे में मेकाज में फाइनल ईयर में पढ़ रहे 2 एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई थी।