फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पत्थर खदान में डूबने से भाई-बहन की मौत, नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों डूबे

Sun, 03 Aug 2025 09:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बच्चों के शवों को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद बच्चों के शव निकाले गए। बच्चों के शवों को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
इसी जगह डूबे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परपा थाना क्षेत्र के ग्राम हजारीगुड़ा में रविवार की सुबह पत्थर खदान के गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं इस बात की जानकारी लगते ही गांव में मातम छा गया। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि हजारीगुड़ा निवासी संदीप नाग 5 वर्ष व उसकी बहन जयश्री 6 वर्ष घर से दूर पत्थर खदान के गड्ढे में नहाने के लिए गए हुए थे, जहां अचानक से गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों की डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोग जब उस खदान के पास पहुंचे, वहीं कपड़ा देखकर उन्हें शक हुआ। दोनों भाई-बहन की मौत की खबर लगते ही गांव में मातम छा गया। गांव के लोग घटनास्थल आ पहुंचे। बच्चों के शवों को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद बच्चों के शव निकाले गए। बच्चों के शवों को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में भी लोगो की आंखों से आंसू छलक उठे। दोनों भाई-बहन के शव को जब निकाला गया तो हर किसी के आंख नम हो गई। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें