फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: 3 किमी दूर बेटे का तो 13 किमी दूर मां का मिला शव, 35 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Mon, 18 Sep 2023 04:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बीते रविवार को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ नदी पार कर रही थी। इसी दौरान उसके साथ हादसा हो गया। 35 घंटे तक खोजी दल ने अभियान चलाया। 
विज्ञापन
नदी में रेस्क्यू करता दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाकेल निवासी महिला अपने 2 वर्षीय बच्चे के अलावा 7 वर्षीय बेटी को लेकर नदी पार कर रही थी। अचानक बहाव से तीनों बह गए, सबसे अच्छी बात यह है कि बेटी को बचा लिया गया। लेकिन मां बेटे डूब गए, जहां 35 घंटे के बाद मां और बेटे का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए भानपुरी पुलिस ने बताया कि बाकेल निवासी महिला चेरू कश्यप, बेटी सत्ती कश्यप और 2 वर्षीय बेटे को लेकर रविवार की सुबह नदी को पार कर रही थी। इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों बह गए। 

वहीं नदी किनारे खड़े डीआरजी जवान ने पानी में कूदते हुए बेटी को बाहर तो निकाल लिया। लेकिन मां और बेटे बह गए। पुलिस ने इस मामले में लेकर नगर सेना के एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। जहां 35 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बेटे का शव 3 किमी दूर से बरामद किया गया। जबकि मां का शव घटनास्थल से 14 किमी दूर से बरामद किया गया। शव को निकालने के बाद पुलिस को शव सौप दिया गया है। जहां शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें