फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: इंद्रावती नदी में नाव पलटी, लापता की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, दूसरे की बची जान

Wed, 09 Jul 2025 03:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में बहने वाली इंद्रावती नदी में मंगलवार की शाम एक नाव पलट गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति लापता हो गया है वहीं दूसरा व्यक्ति अपने आप को चट्टानों के बीच फंस जाने की वजह से अपनी जान को बचा लिया। 
विज्ञापन
इंद्रावती नदी में नाव पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में बहने वाली इंद्रावती नदी में मंगलवार की शाम एक नाव पलट गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति लापता हो गया है वहीं दूसरा व्यक्ति अपने आप को चट्टानों के बीच फंस जाने की वजह से अपनी जान को बचा लिया, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुँच गई, जहाँ युवक को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है, जहाँ एसडीआरएफ की टीम ने घंटो की मेहनत के बाद युवक को बचाया गया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह हादसा बाजार से लौटते वक्त हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की शाम को बारसूर के पास स्थित मंगनार के रहने वाले दो युवक जिसमें जग्गू लेखामी व महेश ओयामी अपने नाव में सवार होकर इंद्रावती नदी को पार कर बाजार दैनिक सामग्री खरीदने के लिए गए हुए थे, वापस आने के दौरान इंद्रावती और गुडरा नदी के संगम में तेज बहाव के चलते इनकी नाव पलट गई। इस हादसे में जग्गू लेखामी बह गया, जबकि महेश ने किसी तरह अपने आप को बचाते हुए चट्टान में चढ़ गया, घटना की जानकारी लगते ही बारसूर थाना प्रभारी संजय उरसा अपने टीम के साथ मौके पर पहुँचे, जहाँ एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, वही रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है, जहाँ 3 से 4 घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद महेश को सही सलामत बाहर निकाला गया, वही जग्गू की खोजबीन जारी है, चुकी पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण जग्गू के बारे में कुछ भी पता नही चल पाया है, वही लगातार उसकी पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें