फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव बोले- देश और समाज की ताकत हैं मातृशक्ति

Sat, 08 Mar 2025 01:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुषमा विंग्स ऑफ़ कैंसर सपोर्ट सोसायटी के द्वारा आयोजित नारी इन साड़ी वॉकेथॉन की प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
महिला दिवस पर कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुषमा विंग्स ऑफ़ कैंसर सपोर्ट सोसायटी के द्वारा आयोजित नारी इन साड़ी वॉकेथॉन की प्रतियोगिता हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, अध्यक्ष (स्पीकर) खेमसिंह देवांगन, पार्षद निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मां दंतेश्वरी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया, तत्पश्चात महिलाओं ने मुद्रा डांस व जुंबा डांस भी मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया, वॉकेथॉन स्पर्धा को 2 वर्गों में बांटा गया था, जिसमें 3 किलोमीटर की वॉकेथॉन  रही, वॉकेथॉन  में 500 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुये, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे सहित सभी अतिथियों ने झंडा दिखाकर इसका शुभारंभ किया, वाॅकेथाॅन प्रतियोगिता में ग्रुप ए से कुसुम को प्रथम पुरस्कार नौ हजार रुपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7 हजार रुपए उर्मिला मौर्य व तृतीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपए सफल प्रतिभागी सुरेखा को दिया गया, वहीं बी ग्रुप से प्रथम पुरस्कार अमरवती मंडावी, द्वितीय पुरस्कार सीमा आचार्य, तृतीय पुरस्कार शिलेन्द्री को दिया गया, इसके साथ ही अन्य सांत्वना पुरस्कार में इलावती, सोनू चांडक, रचना जैन, रेखा मोदी, रश्मि बत्रा, सरिता पाण्डे ने बाजी मारी। 

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी मातृशक्ति माता एवं बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी, साथ ही श्री देव ने कहा मातृशक्ति आज समर्पण और जज्बे के साथ सेवा के नये प्रतिमान गढ़ रहे हैं, देश की ताकत एवं समाज की शक्ति हैं आज मातृशक्ति, आज हमारी माताएं और बहनें धर परिवार, खेल, व्यापार, शिक्षा, अंतरिक्ष एवं हर क्षेत्र में पूरी लगन और मेहनत से सफलता के शिखर तक पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें