फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: जिला पंचायत में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, 10 सदस्य मुख्यमंत्री से भेंट करने जाएंगे राजधानी

Thu, 27 Feb 2025 08:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुए भाजपा समर्थित दस जिला पंचायत सदस्यों की परिचयात्मक बैठक आज गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगठन के द्वारा आहूत की गयी।
विज्ञापन
जिला पंचायत में भाजपा को स्पष्ट बहुमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुए भाजपा समर्थित दस जिला पंचायत सदस्यों की परिचयात्मक बैठक आज गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगठन के द्वारा आहूत की गयी। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी विशेष रूप से उपस्थित थे, जिले के 15 जिला पंचायत सदस्यों में भाजपा समर्थित दस जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विजयी होकर आये है। जिला पंचायत में भाजपा को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने समस्त विजयी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को बधाई दी और स्पष्ट बहुमत प्राप्त होने पर हर्ष जाहिर किया। 

विज्ञापन


जिला अध्यक्ष पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व कर्मठ प्रयास से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को आशीर्वाद प्रदान कर विजयी बनाया है। बड़ी जीत बड़ी ज़िम्मेदारी लेकर आती है। क्षेत्र के विकास व जनता जनार्दन की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिये नवनिर्वाचित प्रत्याशी दिन रात कार्य करें, साथ ही इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग भी लें। भाजपा जिला अध्यक्ष पाण्डेय ने कहा कि भाजपा समर्थित सभी विजयी 10 जिला पंचायत सदस्य कल शुक्रवार को पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप के नेतृत्व में एक साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट करने राजधानी रायपुर रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें