जगदलपुर में कोड़ेनार थाना क्षेत्र के किलेपाल 3 के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क पर खड़ी ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में जहाँ युवक की मौत हो गई, वहीं इस घटना में एक युवती भी घायल हो गई, जिसका मेकाज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि किलेपाल निवासी जुगलू पिता चैतू 25 वर्ष को बाजार बाजार जाकर टार्च के साथ ही घरेलु समान बेचने का काम करता है, बीती रात को एक युवती से साथ गीदम से अपने घर किलेपाल आ रहा था कि किलेपाल के पास ही सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया जहाँ मंगलवार की सुबह युवक की मौत हो गई, जबकि युवती का इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी लगते ही परिजन अस्पताल आ पहुंचे, वहीं युवक की मौत के से दो वर्षीय बच्चे के सिर से पिता का साया भी उठ गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।