फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण पर भालू का हमला: महुआ बीनने के दौरान हाथ को किया जख्मी, जगदलपुर के जंगल में हुआ हादसा

Thu, 02 Mar 2023 04:26 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के जंगल में महुआ बीनने गए एक ग्रामीण पर भालू पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे भाई ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। 
विज्ञापन
भालू के हमला करने से घायल हुआ ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के केरलापाल में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण के ऊपर भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीण ने किसी तरह से अपनी जान को बचाई और अपने छोटे भाई को फोन किया। हमले में उसका हाथ जख्मी हुआ है। जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया।

विज्ञापन

 
घटना के बारे में जानकारी हुए ग्रामीण बृजेश उसेंडी 32 वर्ष ने बताया कि घर से एक किमी दूर जंगल में गुरुवार की सुबह महुआ बिनने के लिए 5 बजे निकला हुआ था। जिसके बाद आधे जंगल के बीच में एक भालू दिखाई दिया। भालू ने सीधे आकार हाथ में हमला कर दिया। ग्रामीण ने भालू से मुकाबला करते हुए अपने हाथ को भालू से छुड़ाने के बाद भाग निकला। वहीं, भालू भी मौके से भाग गया। 

घायल बृजेश ने अपने छोटे भाई दिनेश को फोन कर अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी दी। जिसके बाद पहुंचे भाई दिनेश ने घायल भाई को बेहतर उपचार के लिए नारायणपुर अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने घायल का उपचार करने के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज रवाना किया गया। घायल का कहना था की भालू भी शायद महुआ की खुशबू के चलते आया रहा होगा, लेकिन अचानक से सामने युवक को देख उस पर हमला कर दिया। घायल को मेकाज में भर्ती करने के साथ ही उसका उपचार शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें