फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तर में तस्करी पर शिकंजा: इस साल तीन करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 83 मामलों में 126 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 03:35 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ ओडिशा सीमा पर गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की सख्ती असरदार साबित हुई है। एक साल में तीन करोड़ से अधिक का गांजा जब्त हुआ और 83 मामलों में 126 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

विज्ञापन
बस्तर में तस्करी पर शिकंजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ओडिशा से तस्करों द्वारा भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जाती थी। इसे बेचकर लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक की कमाई होती थी, लेकिन अब तस्करों ने गांजा छोड़कर चरस से कमाई शुरू कर दी है। बीते एक साल में पुलिस ने तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा जब्त किया है और 126 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ओडिशा में गांजे की खेती होती है। मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से तस्कर यहां पहुंचकर बैग, कार, मोटरसाइकिल, बस, ट्रक और अन्य साधनों से गांजे की सप्लाई करते हैं। ये सप्लायर ओडिशा से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर उसे अन्य राज्यों में ऊंची कीमत पर बेचते हैं।

पिछले एक साल में बस्तर पुलिस ने इन अपराधियों पर कड़ी नकेल कसी है, जिसके चलते तस्करों में गांजा ले जाने को लेकर संकोच बढ़ा है। नगरनार थाना सहित अन्य थानों की सख्त निगरानी और सुरक्षा के कारण तस्कर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पा रहे हैं। इस दौरान 83 मामलों में 126 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें