फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: ऑटो और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत चार घायल, मेला देखकर वापस लौटते समय हादसा

Wed, 12 Feb 2025 02:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा जिले के कसोली गाँव के पास एक तेज रफ्तार ऑटो व बाइक के बीच भिड़ंत हो गई, इस घटना में ऑटो में सवार जहाँ एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वही इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के कसोली गाँव के पास एक तेज रफ्तार ऑटो व बाइक के बीच भिड़ंत हो गई, इस घटना में ऑटो में सवार जहाँ एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वही इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि गुटपाल में चल रहे मेले को देखने के लिए गीदम से ग्रामीणों के द्वारा एक ऑटो में 10 लोग सवार होकर मेला देखने के लिए गए हुए थे, जहाँ से देर शाम ऑटो से वापस घर लौटने के दौरान कसोली के पास एक तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई, इस घटना में जहाँ ऑटो में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों को गंभीर चोट आई, घटना की जानकारी लगते ही सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए दंतेवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से 1 का उपचार गीदम में चल रहा है, तो वही  2 ग्रामीणों को दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया है, जबकि 1 की खराब हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर कर दिया गया है, वही मृतक गीदम क्षेत्र का ही बताया जा रहा है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। 

सुकमा में ही हुआ हादसा, 15 ग्रामीण हुए घायल
सुकमा जिले के गादीरास इलाके के एटपाल निवासी 50 ग्रामीण रामाराम मेला देखने के लिए ट्रैक्टर में सवार होकर जा रहे थे कि अचानक से गोलाबेकुर के पाश अचानक से मोड़ में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और मोड़ में ट्रैक्टर पलट गई, इस घटना में 15 ग्रामीण घायल हो गए, घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ एक कि हालात नाजुक होने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें