फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: डीआरजी जवान से मांगी लिफ्ट, बाइक पर बैठते ही किया जानलेवा हमला, घायल को लाया गया मेकाज

Tue, 24 Jun 2025 05:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में नक्सलियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर उनका साथ छोड़ने वाले एक आत्मसमर्पित नक्सली के ऊपर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने सोमवार की दोपहर को जानलेवा हमला किया था। 
विज्ञापन
घायल को लाया गया मेकाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में नक्सलियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर उनका साथ छोड़ने वाले एक आत्मसमर्पित नक्सली के ऊपर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने सोमवार की दोपहर को जानलेवा हमला किया था, इस हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे नक्सलियों की टीम ने मरा समझकर उसे छोड़कर चले गए, इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए जवान ने हमलावर में एक को पहचानने की बात भी बताई है, फिलहाल घायल जवान का जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में बेहतर उपचार चल रहा है, वही घायल की स्थिति अभी थोड़ी ठीक बताई जा रही है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए घायल डीआरजी जवान संतु पोटम ने बताया कि वह छुट्टी लेकर गांव जाने के दौरान नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने हमला कर दिया, कुल्हाड़ी से किए गए कई प्रहार की वजह से  बुरी तरह से जख्मी हो गया, इलाज के लिए उसे पहले बीजापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ से खराब स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज जगदलपुर में भर्ती करवाया गया है। 

घायल जवान की पत्नी सुनीता पोटम ने बताया कि सामान लेने चेरपाल गांव के साप्ताहिक बाजार से लौटने के दौरान 2 लोगों ने लिफ्ट मांग कर जवान की बाइक में बैठ गए, पहले चलती बाइक में जवान की गर्दन मरोड़ने की कोशिश की, जवान ने अपने आप को बचाने के लिए बाइक को मोड़ दिया, जिससे कि बाइक से तीनो गिर गए, दोनों ने कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई  प्रहार किए और जवान को मरा हुआ छोड़कर चले गए, घटना की जानकारी मिलने के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए बीजापुर हास्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां से आज सुबह मेडिकल कालेज रेफर किया गया, 2023 में आत्मसमर्पण करने के बाद पदेड़ा निवासी संतु डीआरजी में शामिल हो गया था, खास बात यह है कि हमलावरों में से एक राजू को संतु पहचानता है, जो पेद्दाकोरमा गांव का है और नक्सलियों के लिए काम करता है, वही जवान और सुनीता की शादी को एक वर्ष भी पूरा नही हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें