फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur Accident: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में तीन युवकों की हुई मौत

Sat, 08 Feb 2025 12:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र से लगे तेलीमारेंगा के पास शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी
विज्ञापन
मृतक दिव्यांश और तेजेन्द्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र से लगे तेलीमारेंगा के पास शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, इस घटना में बाइक में सवार तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद से आरोपी वाहन फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मामले के बारे में बताया कि आज सुबह केशलूर की ओर से एक बाइक से तीन युवक सवार होकर जगदलपुर की ओर आ रहे थे कि अचानक से तेली मारेंगा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मार फरार हो गया। घटना में तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग मृतकों को मेकाज लेकर आए। मृतको की पहचान  तुषार शर्मा (24 वर्ष), दिव्यांश कारकी (24 वर्ष), तेजेन्द्र ठाकुर (26 वर्ष) के रूप में हुई है।

मृतक दिव्यांश मारुति सुजुकी शोरूम में काम करता था, 2 भाइयों में छोटा था। इसके पिता कृष्णा कारकी दंतेवाड़ा के कोर्ट में पदस्थ हैं। मृतक तुषार सुकमा जिले का रहने वाला है। उसके पिता वासुदेव शर्मा सुकमा जिले के दोरनापाल में पुलिस विभाग में पदस्थ है। इसके अलावा मृतक 3 भाई बहनों में दूसरे नंबर का है। मृतक तेजेन्द्र भी मारुति सुजुकी शोरूम में दिव्यांश के साथ ही काम करता था, वह एकलौता बेटा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें