फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon Accident: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, हादसे में मामा भांजे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 28 Jan 2026 10:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
हादसे में मामा भांजे की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बड़ेठेमली में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मामा भांजे की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस घटना के बाद घर में मातम छा गया।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि फरसगांव निवासी मामा-भांजे मेला देखने के लिए बाइक में सवार होकर गए हुए थे। वापस लौटने के दौरान बड़े ठेमली के जंगल में अचानक से बाइक का नियंत्रण बिगड़ने से दोनों गड्ढे में जा गिरे। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जहां दोनों के शव को बाहर निकाला गया। वहीं, इस घटना में लोकेश मंडावी व कमलेश नेताम की मौत हो गई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें