जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम तोंगपारा में रहने वाला वृद्ध आग जलाकर सोने के दौरान उसकी चपेट में आ गया, जहाँ बुरी तरह से झुलस गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए मेकाज चौकी पुलिस ने बताया कि दरभा के तोंगपारा में रहने वाला साधुराम नाग 50 वर्ष 28 जुलाई की रात को परिजनों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में आग जलाने के बाद सोने के लिए चला गया, जहाँ सोने के दौरान अचानक से आग कपड़े में पकड़ लिया, जिससे साधुराम झुलस गया, परिजनों ने उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया, जहाँ साधुराम ने बीती रात दम तोड़ दिया, शनिवार की सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौपा दिया गया।