जगदलपुर में बकावंड ब्लाक के तुंगापाल निवासी बुजुर्ग महिला घर से कुछ दूरी स्थित जंगल में बोड़ा बिनने के लिए गई हुई थी, जहाँ एक मादा भालू अपने 3 बच्चों के साथ जंगल में घूम रही थी।
जगदलपुर में बकावंड ब्लाक के तुंगापाल निवासी बुजुर्ग महिला घर से कुछ दूरी स्थित जंगल में बोड़ा बिनने के लिए गई हुई थी, जहाँ एक मादा भालू अपने 3 बच्चों के साथ जंगल में घूम रही थी, जहाँ बुजुर्ग महिला के ऊपर मादा भालू ने हमला कर फरार हो गई, जिसके बाद घायल अपने घर आई, जहाँ से उसे मेकाज ले जाया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए घायल बुजुर्ग महिला आसमती 55 वर्ष ने बताया कि घर से कुछ दूरी में स्थित जंगल मे बोड़ा बिनने के लिए गई हुई थी, जहाँ से वापस लौटने के दौरान अचानक आसमती ने देखा कि एक मादा भालू अपने 3 बच्चों को लेकर जंगल मे जा रही थी, अचानक से मादा भालू ने बुजुर्ग को देखकर महिला के ऊपर हमला कर दिया, इस दौरान भालू ने महिला के जांघ में काट कर भाग गई, बुजुर्ग महिला अकेले होने के कारण खून से लथपथ होकर वापस घर आकर परिजनों को मामले की जानकारी दी, जहाँ घायल को पहले बकावंड के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से महिला को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।