फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: अभिनेत्री की कार सड़क हादसे का शिकार, छत्तीसगढ़ राज्य शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन घायल

Fri, 01 Aug 2025 04:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शुक्रवार की दोपहर को कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मस्सू कोकोड़ा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार व बाइक में भिड़ंत हो गई, इस घटना में छत्तीसगढ़ राज्य शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन घायल हो गईं।
विज्ञापन
सड़क हादसे का शिकार मोना सेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शुक्रवार की दोपहर को कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मस्सू कोकोड़ा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार व बाइक में भिड़ंत हो गई, इस घटना में छत्तीसगढ़ राज्य शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन शुक्रवार को पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के घर शोक सभा मे शामिल होने के लिए आ रही कि पैट्रोल पम्प के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार एक बाइक से उनकी कार की भिड़ंत हो गई, इस घटना में मोना सेन के साथ ही बाइक सवार भी घायल हो गए। 

हादसे के तुरंत बाद मोना सेन के ड्राइवर ने अपनी ही गाड़ी से दोनों घायलों को फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज जारी है, घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व धरसीवा विधायक देवजी भाई पटेल और पूर्व कवर्धा विधायक अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें