फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में फिर फरार हुआ कैदी: बस से कूदकर भागा गांजा तस्कर, पेशी के बाद जेल लेकर जा रहे थे पुलिसकर्मी

Thu, 26 Sep 2024 08:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ में कैदियों के फरार होने की यह दूसरी वारदात है। कोंडागांव से कैदी को सेंट्रल जेल लाया जा रहा था। बदमाश फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की कैद से भागे कैदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के पास आमागुड़ा चौक पर उस समय हड़कंप मच गया। जब एक गांजा मामले का आरोपी यात्री बस से फरार हो गया। आरोपी के भागते ही पुलिस जवान भी आरोपी के पीछे भागे। लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही बस्तर पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई। यह घटना एक सप्ताह में दूसरी बार हुई है।
विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए आला अधिकारियों ने बताया कि कोरापुट ओड़िसा निवासी युवक सूरज बतरा गांजा मामले में गिरफ्तार होने के बाद उसे गुरुवार की सुबह केशकाल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे सजा सुनाते हुए जगदलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने की बात कही गई, जिसके बाद जवानों ने कैदी को यात्री बस में बैठाकर उसे जगदलपुर के सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने के लिए आ रहे थे।

कोंडागांव पुलिस जैसे ही आरोपी को लेकर आमागुड़ा चौक पहुंचे तो बस को ड्राइवर ने जैसे ही रोका, कैदी सूरज ने मौके को भांपते हुए जवानों को चखमा देते हुए बस से कूद कर फरार हो गया, जब तक जवान कुछ समझ पाते कैदी भागने में सफल हो गया। कैदी के भागने की बात सुनते ही चौक में खड़े अन्य लोग भी कैदी के पीछे भागे, लेकिन जब तक पुलिस बस्तर पुलिस की मदद ले पाते तब तक कैदी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। 
विज्ञापन


एक सप्ताह में दूसरी घटना
कैदी भागने का यह दूसरा मामला सामने आया है, इससे पहले दंतेवाड़ा से बाइक चोर को लाते समय एक कैदी परपा थाना के पास जवानों की आंख में मिर्च डालकर फरार हो गया था, जिसमें एक आरोपी तो गिरफ्तार हो गया, लेकिन दूसरा आरोपी अब तक नहीं पकड़ाया है। इसी मामले के बाद एक बड़ी लापरवाही फिर देखने को मिली। जहां आज आमागुड़ा में एक गांजा मामले का आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें