फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर में चोर का आंतक: पहले मंदिर में हाथ साफ, फिर छोटा हाथी चुराया, सीसीटीवी ने खोल दी पोल

Thu, 21 Sep 2023 05:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में पहले चोर ने एक मंदिर में चोरी की और उसके बाद फिर 75 किलोमीटर से आकर एक छोटा हाथी चोरी कर लिया। एक के बाद एक चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए वह भूल गया कि पुलिस भी उसके पीछे है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
पुलिस ने चोर को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में कुछ दिन पहले एक चोर ने रात को एक छोटा हाथी वाहन चुरा लिया था। घटना के बाद से पुलिस लगातार चोर की तलाश कर रही थी। जिसके बाद साइबर की मदद और पुलिस ने सबूतों के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। 

विज्ञापन


मामले के बारे में नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि 20 सितंबर को मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि 15 अगस्त की रात को बौद्ध मंदिर में हुए नगदी रकम 25 हजार रूपए की चोरी और 7 सितंबर की रात को छोटा हाथी और मोबाइल की चोरी की घटना पर प्रार्थी ने मामला दर्ज कराया।

रिपोर्ट के आधार पर थाना बोधघाट में अलग-अलग अपराध दर्ज कर आरोपी और चोरी हुए संपत्ती की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल की मदद और मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी प्रेमराज नेताम से घटना के संबंध में पूछताछ की गई।
विज्ञापन


इन दोनों घटनाओं को आरोपी ने अंजाम दिया है। इस बात को खुद आरोपी ने स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए हुई संपत्तियों में नगदी रकम 24,560 रुपये, मंदिर चोरी, राउत पारा से चोरी हुए TATA ACE (छोटा हाथी) क्रमांक सी.जी. 17 केआर 5665, जिसकी कीमत 2 लाख 55 हजार रुपये, दो नग मोबाइल, जिनकी कीमत 14 हजार रुपये, नगदी 1,000 रुपये यानी कि पुलिस को कुल  2 लाख 70 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें