फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: सोए व्यक्ति को मार रहा था पत्थर, मना करने पर डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Thu, 12 Jun 2025 09:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोरबा जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र के नकटी सेमरा गांव में 32 वर्षीय महेश कश्यप ने अपने 50 वर्षीय पड़ोसी आसमन कश्यप की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना तब हुई जब महेश बच्चों को डंडा दिखाकर डरा रहा था और सोए हुए आसमन पर पत्थर फेंक रहा था। 
विज्ञापन
घटना के बाद लोगों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोधघाट थाना क्षेत्र के ग्राम नकटी सेमरा में रहने वाले युवक के द्वारा अपने सोए पड़ोसी को पत्थर मार रहा था, जिसके बाद गुस्साए पड़ोसी ने जब युवक को इस बात के लिए मना किया तो आरोपी ने अपने हाथ में रखे डंडे से पड़ोसी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल ने बताया कि नकटी सेमरा निवासी आसमन कश्यप  50 वर्ष अपने घर में सोया हुआ था, उसी समय उसका पड़ोसी महेश कश्यप 32 वर्ष अपने घर के बाहर हाथ में डंडा लेकर आसपास के बच्चों को डरा रहा था, जिसके कारण बच्चे डर के चलते उसे देख भाग गए।

वहीं आरोपी महेश ने अपने पड़ोसी आसमन जो कि अपने घर में सो रहा था, उसे बार-बार पत्थर मार रहा था, जिससे गुस्साए आसमन ने महेश को पत्थर मारने का कारण पूछने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद आरोपी महेश ने अपने हाथ में पकड़े डंडे से आसमन के ऊपर हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने आसमन पर तब तक हमला किया, जबतक उसकी मौत नहीं हो गई, घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी और जहां शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें