फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में AAP ने खोला मोर्चा: आदिवासियों के शोषण के खिलाफ उठाई आवाज, शाह को काला झंडा दिखाकर करेगी विरोध

Fri, 04 Apr 2025 09:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बस्तर में आदिवासियों के शोषण के खिलाफ आप आवाज उठा रही है। वहीं अमित शाह को काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
आप नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने दंतेवाड़ा में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को काला झंडा दिखाकर विरोध करेंगें। बस्तर में हो रहे आदिवासियों के उत्पीड़न, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और किसानों की बदतर स्थिति के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है।

विज्ञापन


आप नेता समीर खान ने कहा कि भाजपा सरकार बस्तर के संसाधनों को अडानी-अंबानी जैसे पूंजीपतियों को सौंपने में लगी हुई है, जबकि बस्तर के आदिवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी चरम पर है। स्थानीय युवक रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। किसान दूसरे राज्यों में मजदूरी करने को मजबूर हैं। ना उनके लिए कोई योजना है, ना कोई सहायता। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों की मौतें हो रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार और उसके प्रतिनिधि खामोश हैं।
विज्ञापन


आप नेता बल्लू भवानी ने आरोप लगाया कि जब-जब भाजपा या कांग्रेस की सरकार बनी है, आदिवासियों को जेलों में डालने और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने वालों को फर्जी मामलों में फंसाने का काम किया गया है। एनएमडीसी का मुख्यालय बस्तर में खोलने की वर्षों पुरानी मांग आज तक अनसुनी है, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार से वंचित रखा गया है, बस्तर में हजारों की संख्या में कैंप खुले हैं, लेकिन बच्चों के लिए ना शिक्षा की उचित व्यवस्था है, ना स्वास्थ्य की।

मजबूरी में बच्चों को दूसरे राज्यों में पढ़ाई और इलाज के लिए जाना पड़ता है। यह डबल इंजन की सरकार की असलियत उजागर करती है, बीजापुर में हाल ही में नीतीश ध्रुव,की मौतें स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण हुईं, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि मौन हैं। आम आदमी पार्टी इस अन्याय और शोषण के खिलाफ खड़ी है और बस्तर की जनता की आवाज संसद तक पहुंचाने का संकल्प दोहराती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें