फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: एसपी कार्यालय के सामने चाय की गुमटी पर युवक ने की आत्महत्या, दुकान में फंदे पर लटका मिला शव

Sun, 29 Jun 2025 10:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में पुराना बस स्टैंड स्थित एसपी कार्यालय के सामने बने गुमटी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में पुराना बस स्टैंड स्थित एसपी कार्यालय के सामने बने गुमटी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह घूमने निकले लोगों ने शव को लटकते देखा। जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक कवारास का रहने वाला था। और वह शायद ग्राम पंचायत कावापाल सरपंच के पति कमलोचन बघेल है। मृतक ने आत्महत्या एसपी कार्यालय के सामने चाय की गुमटी पर की है। मृतक का उपचार डिमरापाल अस्पताल में चल रहा था। वहीं ,आज सुबह डिमरापाल अस्पताल से 5.30 बजे निकला था। उसका बेटा डिमरापाल में ही है ऐसा बताया जा रहा है। वही मृतक का एक भाई पुलिस आरक्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें