फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में एक और घटना: नक्सलियों के लगाए गए IED की चपेट में आई महिला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sat, 29 Mar 2025 11:05 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शौचालय से लौट रही महिला आईडी की चपेट में आ गई। ये आईईडी नक्सलियों के द्वारा प्लांट किया गया था। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
शौचालय से लौट रही महिला आई आईडी की चपेट में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में आज सुबह ताडोम घाट से वापस लौट रही महिला अधिकार मंच की अध्यक्ष आईडी की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए सोनी सोढ़ी ने बताया कि महिला अधिकार मंच की अध्यक्ष सरस्वती ओयाम 25 वर्ष अपने एक साथी हुमा को लेकर शनिवार की सुबह 5 बजे ताडोम घाट में शौचालय के साथ ही नहाने के लिए गई हुई थी।

वहां से 6 बजे वापस लौटने के दौरान अचानक से नक्सलियों के लगाए गए आईडी की चपेट में आ गई। जिसके बाद पैर में गंभीर चोट आई, साथ गए युवक ने मामले की जानकारी अन्य लोगों को दी। जहां घायल को पहले भैरमगढ़ लाया गया। फिर वहां से बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया है। जहां उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें