महिला के ऊपर बस का पिछला पहिया चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया। वहीं, बस को अपने कब्जे में लेते हुए थाने ले जाया गया है।
जगदलपुर में शनिवार की सुबह करीब 6 बजे महिला को जगदलपुर से बैलाडीला की ओर जा रही एक बस ने अपनी चपेट में ले लिया। महिला के ऊपर बस का पिछला पहिया चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया। वहीं, बस को अपने कब्जे में लेते हुए थाने ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि तोकापाल निवासी चमारिन बघेल 60 वर्ष अपने घर से सुबह किसी काम से निकली थी। इसी दौरान जगदलपुर से बैलाडीला के लिए निकली रॉयल ट्रैवल्स की बस ने उसे चपेट में ले लिया। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।