नारायणपुर जिले के सोनपुर रोड के मुरियापारा और नगरपालिका मोड़ पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पर खेल रही एक ढाई साल कि बच्ची को अपनी चपेट में लिया, इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
नारायणपुर में एक तेज रफ्तार वाहन ने मासूम को रौंद दिया, इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि राहगीरों ने तत्काल घटना स्थल से बच्ची को जिला अस्पताल नारायणपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नारायणपुर जिले के सोनपुर रोड के मुरियापारा और नगरपालिका मोड़ पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पर खेल रही एक ढाई साल कि बच्ची को अपनी चपेट में लिया, इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, अचानक हुए इस हादसे से आसपास अफरा तफरी मच गई, वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
इधर, नारायणपुर पुलिस ने भी तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी मालिक का पता कर वाहन को अपने गिरफ्त में लिया, चालक अभी भी फरार बताया जा रहा है, इधर मासूम बच्ची कि मौत होने से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।