फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा: तालाब में गिरी तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो, तीन युवकों की मौत और चार घायल

Sun, 18 Jan 2026 11:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
Jagdalpur Acccident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह हादसा शहर के कालीपुर क्षेत्र में तब हुआ जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पास के एक तालाब में जा गिरी। मृतकों की पहचान भावेश नागे, शेखर नागे और मनीष नेवर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कालीपुर निवासी सात युवक, जो क्रिकेट खिलाड़ी बताए जा रहे हैं, स्कॉर्पियो में सवार होकर घूमने निकले थे। देर रात जब वे वापस घर लौट रहे थे, तभी कालीपुर के पास वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सीधे तालाब में समा गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें