फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: छह साल की बच्ची को कुरकुरे खिलाने के बहाने ले गया और किया दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Sep 2025 02:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां गाँव के ही एक नाबालिक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली बच्ची को कुरकुरे खिलाने के बहाने आंगनबाड़ी के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक 6 वर्ष की बच्ची को 21 सितंबर की शाम को कुरकुरे खिलाने की बात कहते हुए बच्ची को अपने साथ लेकर आंगनबाड़ी के पीछे ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज को उसकी बुआ ने सुना और जब देखने गई तो नाबालिक बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजनों ने 24 सितंबर को केशकाल थाना में जाकर मामला दर्ज कराया। 

घटना के रिपोर्ट होते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया। नाबालिक ने इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें